चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्र अन्तर्गत जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन में चौकी बाजार कोतवाली चंपावत पुलिस द्वारा चौकी बाजार में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। उक्त जन जागरूकता के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीकों के बारे में तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारें में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारें में जागरूक कर उक्त एप को डाउनलोड करने की अपील की गयी तथा पुलिस सहायता न0-112, 9411112984 के बारे में भी जागरूक किया गया । वर्तमान समय में विभिन्न तरीको से हो रहे साईबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए उनसे बचने के तरीको कें बारे में जागरूक किया गया । मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुऐ उनसे बचाव के तरीकों के बारें में जागरूक किया गया । यातायात के नियमों के बारें मे जानकारी देते हुए सदैव यातायात नियमों का पालन करने, जागरूक किया गया ।
चौकी बाजार कोतवाली चंपावत द्वारा चौकी बाजार में महिलाओं . बालिकाओं को किया गया जागरूक |
















Leave a Reply