एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशन में जीआरपी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, चोरी के मोबाइल के साथ अभियुक्त गिरफ्ता जीआरपी लक्सर पुलिस की बड़ी सफलता, यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद; शातिर चोर गिरफ्तार |

उत्तराखण्ड | वादी अजीत पासवान पुत्र राजकुमार पासवान, निवासी अम्बाला छावनी, हरियाणा द्वारा चौकी जीआरपी रुड़की में लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह ट्रेन संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस के कोच संख्या S-4 में हरिद्वार से अम्बाला कैंट की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन रुड़की  पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका मोबाइल फोन (मोटोरोला फ्यूजन), जिसकी अनुमानित कीमत ₹29,000 है, चोरी कर लिया गया । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना जीआरपी लक्सर में मु0अ0सं0 32/2026, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

*पुलिस की कार्रवाई* —

अरुणा भारती, पुलिस अधीक्षक रेलवे, उत्तराखंड के निर्देशन एवं अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के दिशा-निर्देशन में घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी लक्सर राजीव चौहान के नेतृत्व में चोरी गए मोबाइल की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए रेलवे स्टेशन रुड़की अंडरपास से अभियुक्त काला सिंह पुत्र ओमपाल, निवासी बेहड़ेकी सैदाबाद, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से वादी का चोरी किया गया मोटोरोला फ्यूजन मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग ₹29,000 है, बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त मोबाइल फोन को भी रेलवे स्टेशन से किसी अन्य व्यक्ति का चोरी करना बताया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।जीआरपी उत्तराखंड यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसरों में अपराधों की रोकथाम के लिए निरंतर सतर्क एवं प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *