परचून की दुकान में शराब बेचते हुए पकड़े जाने पर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत । अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में होने वाले नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के निर्देशो के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के थाना कोतवाली चम्पावत क्षेत्रांतर्गत ग्राम- सेला, पो0ओ0-धामीसौन निवासी अभियुक्त प्रयाग दत्त जोशी पुत्र स्वर्गीय चिंतामणि जोशी उम्र 55 जो परचून की दुकान की आड़ में विगत कुछ समय से ग्रामीणों को शराब बेच रहा को 16 पव्वे देसी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *