रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की की गई सघन जांच, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क_
यात्रा के दौरान यात्रियों को विशेष जानकारी देकर किया जा रहा है जागरूक_
बीडीएस टीम व डॉग स्क्वायड द्वारा रेलवे स्टेशन पर की जा रही सघन चेकिंग_
उत्तराखंड | पुलिस अधीक्षक रेलवेज, उत्तराखंड के निर्देशन में जीआरपी पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं यात्रियों की सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीआरपी उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग स्थल एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं की विशेष निगरानी रखते हुए यात्रियों के सामान की भी जांच की जा रही है । पुलिसकर्मियों द्वारा यात्रियों को सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु की सूचना तत्काल जीआरपी को देने तथा यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की जा रही है । जीआरपी उत्तराखंड आमजन एवं रेल यात्रियों से अपील करती है कि दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
















Leave a Reply