गेस्ट टीचरों का मानदेय बढ़ाने को लेकर मोर्चा लड़ेगा लड़ाई, ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश का भी नहीं मिलता वेतन।


मूलभूत सुविधाओं के नाम पर इन कार्मिकों को न तो ईपीएफ की सुविधा मिलती है और न ही ईएसआई की| विभागीय मंत्री द्वारा रस्म अदायगी हेतु शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन आज तक अमल नहीं हो पाया । नेगी ने कहा कि 25000 रुपए में ये अतिथि शिक्षक अपने घरों से 100-200 किलोमीटर दूर अति दुर्गम इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ नहीं मिलता। मोर्चा इन अतिथि शिक्षकों का मानदेय कम से कम ₹40000 करने व अन्य सुविधाएं दिलाने को लेकर लड़ाई लड़ेगा एवं मामले को सरकार के समक्ष भी रखेगा | पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे।Website: http://veerduryodhanatimes.com
Leave a Reply