रिपोर्ट – वंश शर्मा
पिरान कलियर | एक नाबालिग पीड़िता ने कोतवाली पिरान कलियर पहुँचकर साहिल नामक युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया तथा थाना बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष पीड़िता से पूछताछ की । पीड़िता द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर कोतवाली पिरान कलियर में आरोपी साहिल के विरुद्ध मु0अ0सं0 269/2026 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से आरोपी की तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद मुखबिर की सूचना पर डबल रोड, धनोरी रोड से आरोपी साहिल को हिरासत में लिया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है ।
*नाम पता आरोपित*
साहिल पुत्र इसराईल निवासी इमाम साहब रोड, कलियर, जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष












Leave a Reply