नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम ने गौला पार्किंग में पास चेकिंग के दौरान वसीम उर्फ चिंगाडू पुत्र इस्लाम, निवासी गफूर बस्ती, वार्ड नंबर-24, थाना बनभूलपुरा उम्र 43 वर्ष को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है । उक्त बरामदगी एवं जिला बदर के आदेश का उल्लंघन किए जाने के संबंध में *कोतवाली बनभूलपुरा में आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 180/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*03 माह के लिए किया गया था जिला बदर*
उक्त आरोपी को जिला मजिस्ट्रेट, नैनीताल के आदेश के अनुपालन में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा तीन माह की अवधि के लिए जनपद नैनीताल की सीमा से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद आरोपी द्वारा जिला बदर की शर्तों का उल्लंघन कर जनपद में प्रवेश किया गया।
*कुल बरामदगी: 20 इंजेक्शन*
1. Buprenorphine Hydrochloride Injection 2 ML — 10 अदद।
2. Avil (Pheniramine Maleate) Injection 10 ML — 10 अदद।
*आपराधिक इतिहास- उक्त के विरुद्ध 03 अभियोग पंजीकृत है जिसमे 02 NDPS व 01 गुंडा नियंत्रण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत है |
















Leave a Reply