चोरगलिया पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ₹40,000 कीमत की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

*घटना का विवरण*

वादी शिवकुमार मौर्या पुत्र बुद्धसैन मौर्या, निवासी मदनपुर किशनपुर, गौलापार, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल द्वारा थाना चोरगलिया में तहरीर दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK04AJ-6332 (HF Deluxe) हरीश सिंह चुफाल के घर के बाहर से चोरी हो गई थी । वादी की तहरीर के आधार पर थाना चोरगलिया में मु0 FIR संख्या 48/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । हरबन्स सिंह एसपी हल्द्वानी, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण में तारा सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना के अनावरण हेतु सुरागरसी-पतारसी एवं संभावित स्थानों पर तलाश की गई। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त ललित मोहन चुफाल पुत्र राजेन्द्र सिंह चुफाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी* की गई है। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. ललित मोहन चुफाल पुत राजेन्द्र सिंह चुफाल उम्र: 46 वर्ष निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल।

*बरामदगी का विवरण*

– 01 मोटरसाइकिल HF Deluxe
– वाहन संख्या: UK04AJ-6332
– अनुमानित कीमत: ₹40,000

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*

*1.* मु0 FIR संख्या 48/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *