रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने तथा रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में रात्रि को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सेक्टर-4 चौक, बीएचईएल पर मोटरसाइकिल संख्या UP12 S 4681 के चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया । पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसके विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई तथा संबंधित मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया ।
*नाम पता वाहन चालक*
निक्की पुत्र सोमपाल, निवासी गादला, मुजफ्फरनगर, हाल निवासी सलेमपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार












Leave a Reply