चमोली | सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पोखरी पुलिस ने मोहनखाल बैरियर पर चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने तथा आवश्यक दस्तावेजों के बिना वाहन संचालित करने वाले चालक के विरुद्ध कार्रवाई की । चेकिंग के दौरान अनूप भट्ट पुत्र रामेश्वर भट्ट, निवासी अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। जांच में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस (DL), वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC) एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र भी नहीं पाए गए । पोखरी पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को मौके से गिरफ्तार किया तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 3/181, 39/192, 190(2), 202, 185 एवं 207 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया । चमोली पुलिस की अपील: शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं। आपकी थोड़ी-सी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।
नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, बिना DL और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार पोखरी पुलिस ने वाहन किया सीज |
















Leave a Reply