गुंडा अधिनियम के तहत जारी वारंट के अनुपालन में थाना छाम पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के क्रम में थाना छाम पुलिस द्वारा गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जारी वारंट का अनुपालन करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त राजेश पुत्र बुढ़िया निवासी ग्राम डडॉली, थाना छाम, जनपद टिहरी गढ़वाल (उम्र 30 वर्ष) के विरुद्ध पूर्व में थाना छाम द्वारा गुंडा अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई थी। प्रकरण में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के न्यायालय से नोटिस जारी होने के बावजूद अभियुक्त निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपस्थित नहीं हो रहा था। इस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वारंट जारी किया गया । उक्त वारंट के अनुपालन में थाना छाम पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

टिहरी पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं वांछित वारंटियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *