रुद्रप्रयाग | राष्ट्र की आन्तरिक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस जवानों की स्मृति में को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । दिनांक 01 सितम्बर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक सम्पूर्ण देश में कुल 154 पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। इन वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया । कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया तथा उनके बलिदान को याद करते हुए शोक सलामी दी गई । रुद्रप्रयाग पुलिस राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण करती है। उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा ।
कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीरों को रुद्रप्रयाग पुलिस का नमन, पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।
















Leave a Reply