पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर चम्पावत पुलिस ने वीर शहीदों को किया नमन, शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि |

चम्पावत | पुलिस शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर चम्पावत पुलिस द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिस जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक एवं देवेन्द्र सिंह कप्रवाण क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत* में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी साथ ही जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा अपने- अपने थानों/ चौकिंयों व फायर स्टेशन में शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद जवानों के अदम्य साहस, वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर भावपुर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस शहीद स्मृति दिवस उन वीर पुलिस कर्मियों के त्याग, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा तथा राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। इन वीर जवानों का बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर शहीद जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया ।

वीर शहीदों का बलिदान अमर रहे। उनकी वीरता, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा सदैव देश एवं पुलिस जवानों का मार्गदर्शन करती रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *