चम्पावत | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चम्पावत पुलिस द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन एवं निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बनबसा पुलिस द्वारा बडी कार्यावाही की गई | थाना बनबसा पुलिस ने धनुषपुल चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK03C-3545 पर सवार तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल 24.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर तानों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन एवं ₹350 नकद भी बरामद किए गए । थाना बनबसा में तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1-गौरव सक्सेना पुत्र स्व0 अनिल सक्सेना निवासी -वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र-24 वर्ष
2- देवेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र-54 वर्ष
3- अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 अनिल सक्सेना निवासी -वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र-28 वर्ष
*आपराधिक इतिहास – (अनूप सक्सेना)*
1. 37/21धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना बनबसा चम्पावत
2. 65/21धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना बनबसा चम्पावत
3. 76/21धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बनबसा चम्पावत
4. 31/22धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बनबसा चम्पावत
5. 110/22 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बनबसा चम्पावत
6. 80/23धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बनबसा चम्पावत
7. 35/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बनबसा चम्पावत
8. 28/25धारा 115(2),191(2), 351(2), 352 BNS थाना बनबसा चम्पावत
9. 141/24धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना नानकमत्ता जिला ऊ0सि0नगर
*आपराधिक इतिहास-( गौरव सक्सेना)*
1-28/25धारा 115(2),191(2), 351(2), 352 BNS थाना बनबसा चम्पावत
2-37/25धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट थाना थाना बनबसा चम्पावत
*बरामदगी का विवरण*
1.24.60 ग्राम स्मैक — (अनुमानित कीमत ₹ 738000 /-)
2. एक HF DELUXE मोटरसाइकिल संख्या- UK03- 03 C- 3545
3. 01 मोबाइल फोन।
4. नगदी ₹ 350/-
📢 *चम्पावत पुलिस की आमजन से अपील*
नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपको मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री अथवा इससे संबंधित किसी गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें।
*सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। आपकी सतर्कता और सहयोग नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं*।
*चम्पावत पुलिस — नशे के विरुद्ध प्रतिबद्ध, सुरक्षित समाज के लिए संकल्पित*।
















Leave a Reply