पिथौरागढ़ | पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पिथौरागढ़ स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे, पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, प्रतिसार निरीक्षक (RI) नरेश चन्द्र जखमोला सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान को नमन किया । पुलिस स्मृति दिवस हमें उन वीर पुलिस कर्मियों के त्याग, समर्पण और राष्ट्र एवं जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण कराता है, जिन्होंने कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा ।
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस कर्मियों के शौर्य, साहस एवं समर्पण को किया नमन |
















Leave a Reply