डीडीहाट बाजार में पुलिस ने वनराजी समुदाय एवं स्थानीय महिलाओं को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताकर किया जागरूक, सतर्क रहने की दी सलाह |

पिथौरागढ़ | प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में डीडीहाट बाजार में पुलिस टीम द्वारा वनराजी जनजाति के लोगों एवं स्थानीय महिलाओं को साइबर सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अनजान व्यक्तियों के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने, सोशल मीडिया का सतर्कतापूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई । किसी भी प्रकार की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *