विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक अजय साह द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न कराई गई पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा ।

बागेश्वर  । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के महापर्व विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर जनपद पुलिस द्वारा अपनी गौरवशाली सनातन और विधिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह द्वारा पुलिस लाइन बागेश्वर में उपस्थित रहकर पुलिस बल की सुरक्षा, लोक-कल्याण और राजकीय कर्तव्यों के निर्बाध संपादन हेतु पारंपरिक ‘शस्त्र पूजा’ का आयोजन पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया । विजयादशमी के पावन मुहूर्त पर पुलिस लाइन परिसर में पूजा वेदी सजाई गई। पुलिस के बेड़े में सम्मिलित आधुनिक व पारंपरिक राजकीय शस्त्रों को विधिवत साफ-सफाई के बाद शस्त्र स्टैंड पर प्रदर्शित कर पूजा स्थल पर रखा गया । पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय साह की उपस्थिति में आधिकारिक पुरोहित द्वारा पूर्ण वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ माँ शक्ति और शस्त्रों का आह्वान किया गया। उपस्थित अधिकारियों व जवानों द्वारा शस्त्रों पर पवित्र रोली-चंदन का तिलक लगाकर, पुष्प व अक्षत अर्पित कर धूप-दीप से आरती उतारी गई। इस दौरान पुलिस बल के सभी सदस्यों ने राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों में भय व आम जनमानस में विश्वास पैदा करने का* अपना विधिक संकल्प दोहराया । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सहित पुलिस लाईन के अधिकारी/ कर्मचारी मौजुद रहै ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *