अग्नि सुरक्षा को लेकर बागेश्वर फायर सर्विस सख्त; सीएससी केंद्रों व लाइब्रेरी संस्थानों का हुआ ‘फायर रिस्क निरीक्षण’, प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश ।

बागेश्वर | त्योहारों के इस सीजन में सार्वजनिक व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्गत कड़े आदेश-निर्देशों के अनुपालन में फायर सर्विस बागेश्वर द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग, लाइब्रेरी व कंप्यूटर केंद्रों में एक विशेष फायर रिस्क निरीक्षण* एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया । प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक एवं प्रशिक्षु FSSO सचिन सेमवाल द्वारा मय फायर यूनिट के साथ बागेश्वर नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर एवं लाइब्रेरी संस्थानों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण* से गहनता से ‘फायर रिस्क निरीक्षण’ किया गया । निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा *संस्थानों में बिजली के लोड, शॉर्ट-सर्किट की संभावनाओं, आपातकालीन निकास (Emergency Exit) के रास्तों तथा अग्निशमन सिलेंडरों की वैधता को बारीकी से परखा गया। मौके पर ही संबंधित संस्थानों के प्रभारियों व संचालकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को शत-प्रतिशत सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक विधिक सुझाव एवं कड़े दिशा-निर्देश निर्गत किए गए । उन्हें स्पष्ट किया गया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

फायर सर्विस की टीम द्वारा संस्थानों में उपस्थित कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और कंप्यूटर ऑपरेटरों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आपातकाल में बरती जाने वाली जीवन-रक्षक सावधानियों के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। उन्हें पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर चलाने तथा आग लगने की स्थिति में बिना पैनिक हुए सुरक्षित बाहर निकलने* का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया । बागेश्वर फायर सर्विस *समस्त व्यापारिक व शैक्षणिक संस्थानों के स्वामियों से अपील करती है कि वे अपने परिसरों में वायरिंग दुरुस्त रखें और अग्नि सुरक्षा उपकरणों को हमेशा वर्किंग कंडीशन में रखें । किसी भी आकस्मिक आगजनी की सूचना तत्काल फायर स्टेशन बागेश्वर या राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा नंबर डायल 112 पर अवश्य प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *