आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बागेश्वर फायर सर्विस पूरी तरह अलर्ट एसपी के निर्देश पर संभावित अग्नि दुर्घटना वाले स्थानों पर अग्निशमन दल मुस्तैद मारक क्षमता परखने हेतु की गई ‘तोहात्सु पम्प’ की लाइव टेस्टिंग |

बागेश्वर | पावन नवरात्रि पर्व, रामलीला मंचन एवं विजयदशमी (दशहरा) उत्सव के दृष्टिगत नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा किसी भी संभावित अग्नि दुर्घटना से त्वरित व प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बागेश्वर पुलिस व फायर सर्विस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्गत कड़े आदेश-निर्देशों के अनुपालन में, जनपद के सभी संवेदनशील व अत्यधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अग्निशमन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । इसी क्रम में ज फायर सर्विस द्वारा आपातकालीन तैयारियों को परखने हेतु संपादित की गई तकनीकी विधिक कार्रवाई प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक के कुशल मार्गदर्शन में फायर सर्विस बागेश्वर की विशेष टीमें (फायर यूनिट्स) आधुनिक जीवन-रक्षक व अग्निशमन उपकरणों के साथ रामलीला मैदानों, पूजा पंडालों और मुख्य बाजारों के समीप निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर 24 घंटे पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक शॉर्ट-सर्किट या आगजनी की सूचना पर बिना समय गंवाए तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके । आकस्मिक भीषण आगजनी की स्थिति में पानी के तीव्र प्रेशर व त्वरित रिस्पॉन्स को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *फायर स्टेशन परिसर में आधुनिक ‘तोहात्सु पम्प’ की गहनता से टेस्टिंग एवं चेकिंग की गई।* परीक्षण के दौरान उक्त तोहात्सु पम्प तकनीकी रूप से अत्यंत सुदृढ़ और पूरी तरह कुशलतापूर्वक कार्यशील दशा में पाया गया ।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वारा समस्त फायर स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि त्योहारों की पूर्ण समाप्ति तक सभी वाटर टेंडर, होज़ पाइप और मोटराइज्ड पम्पों का प्रतिदिन मेंटेनेंस व निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए।* आपातकालीन रेस्क्यू ऑपरेशंस में ‘रिस्पांस टाइम’ को न्यूनतम रखने हेतु संपूर्ण बल को चौबीसों घंटे हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है । बागेश्वर फायर सर्विस जनपद के समस्त नागरिकों, व्यापार मण्डलों व रामलीला कमेटियों से अपील करती है की कि वह पंडालों व दुकानों में बिजली की वायरिंग और ज्वलनशील सामग्रियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतें । किसी भी आकस्मिक आगजनी या आपात स्थिति की सूचना तत्काल फायर स्टेशन बागेश्वर अथवा राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा नंबर डायल 112 पर अवश्य प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *