नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान’: देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं को बागेश्वर पुलिस का सुरक्षा कवच; ANTF व SOG टीम ने आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे 150 भावी जवानों को नशे के घातक दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक |

बागेश्वर | पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम द्वारा देश सेवा की तैयारी में जुटे युवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण विधिक व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । एएनटीएफ (ANTF) व एसओजी (SOG) टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान के कुशल नेतृत्व में *घटबगड़ क्षेत्र का भ्रमण किया गया। वहाँ कैप्टन नारायण सिंह के मार्गदर्शन व कुशल प्रशिक्षण में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले लगभग 150 युवाओं के बीच एक नशा उन्मूलन एवं सुरक्षा पाठशाला का आयोजन किया गया । प्रभारी निरीक्षक द्वारा सेना भर्ती हेतु कठिन शारीरिक अभ्यास कर रहे *युवाओं को संबोधित करते हुए नशे के सामाजिक, आर्थिक, मानसिक व शारीरिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं को वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार मादक पदार्थों और अन्य नशीले टीकों/दवाइयों का सेवन उनकी शारीरिक स्टेमिना (सहनशक्ति), फेफड़ों की कार्यक्षमता और उनके सुनहरे भविष्य को हमेशा के लिए नष्ट कर देता है । युवाओं को अपनी ऊर्जा केवल राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और कठिन खेल अभ्यास में लगाने हेतु प्रेरित किया गया । कार्यशाला के दौरान *देश सेवा का संकल्प लेने वाले सभी 150 होनहार युवाओं को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के नशे का स्पर्श न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने हेतु विशेष ‘नशा मुक्ति प्रतिज्ञा दिलाई गई । जनपद को पूर्णतः नशामुक्त करने की दिशा में पुलिस टीम ने युवाओं से अपील की कि वे अपने आस-पास या सुदूर क्षेत्रों में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी या उत्पादन करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें। इसके लिए नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 (मानस पोर्टल) और आपातकालीन सेवा डायल 112* की विस्तृत जानकारी दी गई। युवाओं को आश्वस्त किया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *