ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत शान्ति भंग करने वाले एक युवक को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक ग्राम गढ से 01युवक को पुलिस ने शान्ति भंग में आरोपित के विरुद्ध की कार्रवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ नं0-01 में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 पुनीत दनौसी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे एवं जानकारी की गयी तो एक युवक 1- बिल्लू उर्फ गुलाम हुसैन पुत्र अकबर अली निवासी बेडपुर थाना कलियर हरिद्वार गाँव के अनीश नामक व्यक्ति के साथ मारपीट, लडाई झगडे पर उतारू था, जिसे मौके पर पुलिस द्वारा काफी समझाया गया, लेकिन उक्त व्यक्ति उत्तेजित होकर हुडदंग करने लगा, जिस पर पुलिस द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत उक्त बिल्लू उर्फ गुलाम हुसैन को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 170 बी0एन0एस0 एस के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया ।

*नाम पता आरोपित*
1- बिल्लू उर्फ गुलाम हुसैन पुत्र अकबर अली निवासी बेडपुर थाना कलियर हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *