टूटते परिवारों को जोड़ने के लिए महिला ऐच्छिक ब्यूरो का सफल प्रयास पुलिस लाइन रोशनाबाद में किया गया महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | रिजर्व पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशन में पुलिस उच्चाधिकारीगण की देखरेख में बिखरते परिवारों को जोडने के लिए महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में महिला हेल्पलाइन रुड़की में प्रचलित जटिल पारिवारिक विवादो व दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर सुना गया व 3 परिवारों को टूटने से बचाया गया एवं 0 1प्रकरणों में सोचने समझने के लिए अग्रिम तिथि दी गई । बैठक में मनोवैज्ञानिक प्रोफेसर अरूण कुमार, समाजशास्त्री विनोद शर्मा अधिवक्ता रीमा साहीम समाज सेविका रंजना शर्मा (प्रधानाचार्य), प्रभारी महिला हेल्पलाइन रुड़की उ0नि0 एकता ममगाई, महिला कांटेबल सुनैना द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *