पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस में लंबे समय तक निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले आरक्षी महेन्द्र सिंह को आज उनकी ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस परिवार द्वारा सम्मानपूर्वक एवं भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे, IPS, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी तथा प्रतिसार निरीक्षक (RI) पुलिस लाइन नरेश चंद्र जखमोला सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महेन्द्र सिंह के उत्कृष्ट सेवाकाल को स्मरण करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुकरणीय कार्यों की सराहना की । समारोह के दौरान महेन्द्र सिंह को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा पुलिस परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गई ।
सराहनीय सेवाओं के उपरांत आरक्षी महेन्द्र सिंह को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई |
















Leave a Reply