पिथौरागढ़ | थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र पाण्डेय, अपर उपनिरीक्षक सन्तोष रोडियाल एवं कांस्टेबल नवीन राणा द्वारा पाँखू क्षेत्र के चौसाला, बौगाड़, डाडल, मसूरिया एवं दशौली गांवों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, GRM/MRM पोर्टल, जीरो एफआईआर एवं ई-एफआईआर की जानकारी देते हुए किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया । इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा तथा कानूनी सहायता संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए 112, 1090 एवं 1098 हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया | पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं तस्करी की रोकथाम तथा बिना अनुमति भांग की खेती करने पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी ।
थाना थल पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, नशे के दुष्प्रभाव एवं महिला सुरक्षा विषयों पर ग्रामीणों को किया जागरूक |
















Leave a Reply