छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी |

हल्द्वानी | MBPG कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर नियंत्रित किया गया। घटना में राधे गुप्ता नामक छात्र के चोटिल हुआ था । मामले का संज्ञान SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि *चुनाव की आड़ में किसी भी प्रकार की मारपीट, दबंगई अथवा अराजकता करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव द्वारा उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों को चिन्हित किया गया । चिन्हित युवकों के विरुद्ध धारा 172 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है । साथ ही घटना में शामिल अन्य अराजकतत्वों को भी वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है तथा उनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है ।

*गिरफ्तारी-*

1. अनिकेत चरण, पुत्र डेविड चरण, निवासी राजपुरा।

2. दीपक बोरा, पुत्र हरक सिंह बोरा, निवासी तिकोनिया कैनाल रोड, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

प्रारंभिक जांच में दोनों युवक सचिव पद के प्रत्यशी भविष्य रावत के समर्थक बताए गए हैं। आरोप है कि दिन के समय इनके द्वारा दूसरे सचिव पद के प्रत्याशी सार्थक रस्तोगी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई थी। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *