सत्यापन में लापरवाही पड़ी भारी, 03 ठेकेदारों पर पौड़ी पुलिस ने की चालानी कार्रवाई मजदूरों एवं बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन न कराने पर किया कुल ₹30,000 का चालान |

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं मजदूरों का पुलिस सत्यापन न कराने वाले मकान स्वामियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, मजदूरों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की स्थिति की जांच की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाते हुए मकान स्वामियों एवं ठेकेदारों को किरायेदारों तथा मजदूरों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के संबंध में सत्यापन की स्थिति की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि 03 ठेकेदारों द्वारा अपने यहां कार्यरत मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था। इस पर कोटद्वार पुलिस द्वारा संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹30,000/- का चालान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *