रिपोर्ट – वंश शर्मा
श्यामपुर | पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद हरिद्वार में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इन्द्रानगर जाने वाले रास्ते पर तिराहे के पास से एक आरोपित को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकडा गया । आरोपित की तलाशी/कब्जे से प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई । आरोपित के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित *
बब्बू सिंह पुत्र स्व0 कल्लू सिंह निवासी गैण्डीखाता,
थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
– 10 लीटर अवैध कच्ची शराब
– प्लास्टिक की जरीकेन में बरामद
थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।












Leave a Reply