शराब के नशे में दुकानदार से विवाद और हंगामा करना पड़ा भारी, नन्दानगर पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार |

चमोली | शाम नन्दानगर क्षेत्र के बैंड बाजार में शराब के नशे में दो युवकों द्वारा एक दुकानदार के साथ विवाद करते हुए हंगामा किया जा रहा था। सूचना पर नन्दानगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान संतोष कुमार पुत्र स्व. नत्थी राम, निवासी ग्राम सैतोंली, उम्र 23 वर्ष* तथा *राहुल पुत्र स्व. सुरेन्द्र लाल, निवासी ग्राम फरखेत, थाना नन्दानगर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है । दोनों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135 BNSS के तहत कार्रवाई की गई। दोनों अभियुक्तों को आज नियमानुसार माननीय SDM न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *