पिथौरागढ़ | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से संबंधित मामलों में अभियोग पंजीकृत किए गए।

*थाना डीडीहाट पुलिस की कार्रवाई*
एसएचओ डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नीरज सिंह खोलिया निवासी ढुंगेती को एक बोलेरो वाहन में 14 बोतल देशी शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया।
*थाना जाजरदेवल पुलिस की कार्रवाई*
थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह एवं कांस्टेबल ध्रुव सिंह शामिल थे, द्वारा चेकिंग के दौरान कस्बा जाजरदेवल स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने ढाबा संचालक मो. नईम निवासी गैठना को अवैध रूप से शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply