पिथौरागढ़ | सीमा सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसएचओ कोतवाली धारचुला ए0के0 सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया । संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील सीमावर्ती स्थानों पर गहन निगरानी रखते हुए आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई। गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई । पुलिस एवं एसएसबी टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि सीमा क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा एसएसबी को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।
भारत-नेपाल सीमा पर सतर्क निगरानी धारचुला पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्त |
















Leave a Reply