बहुचर्चित हैप्पी हत्याकांड के ब्लाइंड मर्डर केस का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा देर रात हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल, टीम ने मौके से दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | पतंजली रोड देव धर्म कांटा शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र- 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई कपिल निवासी शान्तरशाह कोतवाली बहादराबाद जिला हरिद्वार द्वारा उक्त संबंध में कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 326/2026 धारा- 103(1) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा घटना के दिन तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लेने के उपरांत मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीमों का गठन किया गया। साथ ही सभी को अलग अलग टास्क देते हुए घटना के खुलासा हेतु लगातार पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए । आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा तलाश तथा पतारसी सुरागरसी के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में दिनांक 25.06.2026 की देर रात चैकिंग के दौरान नहर पटरी पर तिरछा पुल पर 02 व्यक्ति मोटर साइकिल सवार आते हुए दिखाई दिये जिनको रोकने का इशारा किया तो बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नियत से तमंचे से सीधा फायर किया गया व मोटर साइकिल को नहर पटरी पर पीछे मोडकर कलियर की ओर भागने का प्रयास करने लगे। घटनाक्रम की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गयी व सीमावर्ती थानो का पुलिस बल को तत्काल मौके पर बुलाया गया । पुलिस द्वारा थाना मोबाईल से बाईक सवार बदमाशो का पीछा किया गया तो बाईक सवार बदमाशो द्वारा अपनी मोटर साइकिल को नहर पटरी के ग्राम दौलतपुर की ओर जाने वाले रास्ते । बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस कर्म0गण बाल-बाल बचे व बदमाशो द्वारा की गयी फायरिंग में एक गोली सरकारी वाहन के ड्राइवर साईड वाली खिड़की के नीचे लगी । पुलिस टीम द्वारा झाडियों की आड लेते हुए बदमाशों को घेरने तथा ललकारते हुये आत्मसमर्पण के लिए कहने पर भी बदमाशो द्वारा पुलिस कर्मियो की तरफ पुनः रूक रूककर सीधे फायर करने पर पुलिस बल आत्मरक्षा मे फायर किया। जब झाडियों के पीछे से फायरिंग की आवाज आनी बंद हो गयी तो पुनः ललकारा गया तो झाडियों के पीछे से आवाज आई कि मै आत्मसमर्पण करता हूं । जिस पर पुलिस टीम द्वारा सावधानी पूर्वक दोनो तरफ से आड लेते हुए टार्च से सर्च किया गया तो नदी की ओर जाने वाली ढलान पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में चिल्ला रहा है जिस पर टार्च की रौशनी डालते हुए तथा ललकारते हुए उसे अपना हथियार नीचे रखकर दोनो हाथ सिर के पीछे रखने के लिए कहा । घायल व्यक्ति के बायें पैर की पिण्डली से खून बह रहा है। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर इसने अपना नाम मुद्दसिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष बताया । दूसरा बदमाश मौके से भाग गया जिसकी तलाश के प्रयास जारी हैं। मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट की टीम को भेजने हेतु अवगत कराया गया । घायल व्यक्ति को तत्काल मौके से थाना मोबाईल से मेला अस्पाताल हरिद्वार ईलाज हेतु भेजा गया । सूचना पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अस्पताल का दौरा कर मौजूद पुलिस टीम से घटनाक्रम एवं घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

*हत्या की वजह-*
वर्ष 2022 में आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक, अमजद निवासी कोतवाली जनकपुरी सहारनपुर की पुत्री को भगाकर लाया था जिसके सम्बन्ध में अमजद के द्वारा कोतवाली जनकपुरी में मु0अ0स0 332/22 धारा 376 भादवि व पोक्सो अधिनिमय में पंजीकृत कराया था, जिसमें इस्तकार उर्फ इस्तयाक की थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गयी थी। उक्त गिरफ्तारी में इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर मुखबरी का शक था जिस कारण दोनो के मध्य रंजिश चल रही थी। इस्तकार जेल से आने के बाद स्मैक के धंधे में लिप्त हो गया। मृतक हैप्पी लगातार इस्तकार को स्मैक बेचने पर पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था। इस्तकार हैप्पी से परेशान होकर परिवार सहित कलियर चला गया था, परन्तु हैप्पी उसे फिर भी लगातार पुलिस से पकडवाने की धमकी दे रहा था, इस्तकार और परेशान होकर कलियर से सहारनपुर बस गया लेकिन वह चोरी छिपे शांतरशाह आता रहता था हैप्पी उससे पैसे की डिमांड करने लगा हैप्पी की धमकी से परेशान होकर इस्तकार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हैप्पी को ठिकाने लगाने की योजना बनायी। योजना के अनुसार दिनांक 12.09.26 को आरोपियों ने घटनास्थल की रैकी की और 14.09.26 को वारदात को अन्जाम दिया।

*नोट–पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार द्वारा ढाई हजार एवं पुलिस महा निरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई*

*गिरफ्तार बदमाश-*
मुदस्सिर पुत्र जमशेद निवासी ग्राम दतौली रांगण थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी-*
01 अदद तमंचा 315 बोर
02 खोखा कारतूस 315 बोर
02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
01 मोबाईल फोन
एक मो0सा0 स्पेलन्डर ब्लैक कलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *