रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भगवानपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान न्यायालय हरिद्वार द्वारा जारी वारंट की तामील करते हुए 01 वारंटी को उसके पते पर दबिश देकर हिरासत में लिया आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
सुशील पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर कालसो, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
*वाद संख्या – 238/24*
धारा – 138 एनआई एक्ट













Leave a Reply