एएचटीयू, कोतवाली झूलाघाट पुलिस व एसएसबी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | आज जनपद पुलिस की एएचटीयू टीम अपर उ0नि0 प्रेम बल्लभ छिम्वाल, का0 निर्मल किशोर, का0 महेन्द्र सिंह, का0 रणवीर कम्बोज तथा एसएचओ झूलाघाट संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित करते हुए भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्री सीमा पुल पर चैकिंग व जागरूकता अभियान संचालित किया गया । चैकिंग के दौरान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम करना एवं सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखना था, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध वस्तुओं की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *