अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई । पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एस मोड़ गैस गोदाम रोड, मुखानी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया गया । चेकिंग के दौरान उसके पास मौजूद एक बैग से 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई । पुलिस द्वारा अभियुक्त *सूरज सिंह धपोला पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र सिंह धपोला, निवासी गैस गोदाम रोड, नियर रिया पैलेस, मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 158/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।

*बरामदगी-*
55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *