शांति व्यवस्था भंग करने पर 01 आरोपी दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | कोतवाली झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दीपक नामक व्यक्ति अपने घर पर अपनी पत्नी के साथ आमदा-फसाद कर रहा है । सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और अभियुक्त को समझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी द्वारा पुलिस की समझाइश के बावजूद शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं किया गया । स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक को धारा 170 BNSS के अंतर्गत कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
दीपक पुत्र देशराज निवासी ग्राम मानकपुर आदमपुर, कोतवाली झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *