ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक विष्णलोक से 01 युवक को पुलिस ने शान्ति भंग में लिया हिरासत में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार असामाजिक तत्वो एवं शान्ति भंग करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत विष्णुलोक कालोनी में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचे एवं जानकारी करने पर एक युवक 1- आकाश पुत्र प्रवीन कुमार निवासी विष्णुलोक काँलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार अपने पडोसी के साथ मारपीट, लडाई झगडे पर उतारू था, जिसे मौके पर पुलिस द्वारा काफी समझाया गया, लेकिन उक्त व्यक्ति उत्तेजित होकर हुडदंग करने लगा, जिस पर पुलिस द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत उक्त आकाश को शान्ति व्यवस्था भंग करने पर धारा 170 बी0एन0एस0एस के अन्तर्गत हिरासत में लिया गया ।

*नाम पता आरोपी-*
1- आकाश पुत्र प्रवीन कुमार निवासी विष्णुलोक काँलोनी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *