ई-रिक्शा चोरी का कोतवाली रानीपुर ने किया पर्दाफाश, चोरी का ई-रिक्शा बरामद सीमेंट की ढुलाई का काम करता था आरोपी, पार्ट टाइम में चलता था ई-रिक्शा निजी ई-रिक्शा लेने में थी पैसों की कमी, तब लालचवश आया चोरी करने का Idea |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | खुर्शीद आलम निवासी द्वारिका विहार, रानीपुर द्वारा अपने ई-रिक्शा UK08 ER 4985 के चोरी होने की सूचना कोतवाली रानीपुर पुलिस को दी गई थी । मामले में मु0अ0सं0 330/2026 मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया ।  इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सलेमपुर चौक के पास घेराबंदी कर चेकिंग की। बहादराबाद की ओर से आते एक ई-रिक्शा को रोककर उसके चेचिस नंबर की जांच की गई, जो चोरी हुए ई-रिक्शा के चेचिस नंबर से मेल खा गया । पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र रामकुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश बताया चोरी किए गए ई-रिक्शा सहित आरोपी को हिरासत मे लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं |

*बरामदगी*
01 ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन नंबर: UK08 ER 498

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *