पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपदभर में लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में विगत दिवस विभिन्न थाना एवं पुलिस टीमों द्वारा देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई । इसी क्रम में एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक नितिन कुमार को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया |
शराब पीकर वाहन चलाने वाले को कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज जनपदभर में चला सघन चेकिंग अभियान, 72 व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई |













Leave a Reply