चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा नागर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में बने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया । सुरेन्द्र सिंह कोरंगा, प्रभारी थानाध्यक्ष टनकपुर को स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक मतपेटियों को लाये जाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था किये जाने, स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की व्यवस्था किये जाने, अग्निसुरक्षा के पूर्ण प्रबन्ध किये जाने आदि हेतु निर्देशित किया गया ।
हरेला क्लब में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ-
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा हरेला क्लब मेले मे लगे पुलिस बल की ब्रीफिग ली गयी तथा सभी को निर्धारित वर्दी धारण करने, पूरी ईमानदारी व मेहनत से ड्यूटी करने, मेले में किसी भी व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार नही करने, जेबकतरो आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए वैधानिक कार्यवाही करने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने आदि हेतु निर्देशित किया गया ।
















Leave a Reply