
रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | रात कोतवाली कलियर स्थित ग्राम शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में मुखबिर खास की सूचना पर उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वाड व कोतवाली कलियर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पॉपुलर के बाग में दबिश दी । इस दौरान संयुक्त टीम ने मौके से लगभग 280 किलो गोमांस, 01 गोवंशीय पशु का कटा सिर, 01 गोवंशीय पशु खाल, 04 गोवंशीय पशु खुर, गोकशी उपकरण, 01 जीवित गोवंशीय पशु (गाय), गौमांस तस्करी के लिए प्रयोग की जाने वाली 02 मो0 साईकिलो सहित एक आरोपी तौकीर को गिरफ्तार किया । पकड़े गए आरोपी के साथ गोकशी में शामिल उसके अन्य 04 साथी गन्ने व पापुलरों के खेतों का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है । पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह गोकशी के लिए गोवंशीय पशुओं को तेलीवाला स्थित डेयरी से लेकर आते हैं। उक्त डेरी का निरीक्षण किया गया तो 07 अन्य गोवंश (04 गाय, 02 बछिया, 01 बैल) भूखे प्यासे बरामद हुए जिनको कब्जे पुलिस लिया गया । संयुक्त टीम ने इस छापेमारी में 280 किलो गौमांस बरामद करने के साथ साथ कुल 08 जीवित गौवंशीय पशुओं को गौकशी से पूर्व बचाया गया है ।
*पकड़ा गया आरोपी-*
तौकीर पुत्र लतीफ अहमद निवासी शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला कोतवाली कलियर जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply