गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई जारी अपराध के मामले में न्यायालय से गैरहाजिर चल रहा 01 वारंटी को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में गैर-जमानती वारंटों की तामील एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाते हुए वाद संख्या 900/24, धारा 392/411 भादवि से संबंधित वारंटी रासिद पुत्र सुल्तान उर्फ छगा, निवासी ग्राम पुहाना, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के मस्कन पर दबिश दी गई । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंटी रासिद पुत्र सुल्तान उर्फ छगा को हिरासत में लिया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*वारंटी का नाम व पता*
रासिद पुत्र सुल्तान उर्फ छगा निवासी ग्राम पुहाना, कोतवाली भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *