पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई |

नैनीताल | एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई । विदाई समारोह के दौरान SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा कार्य के प्रति उनके समर्पण तथा बेहतर कार्य कुशलता की प्रशंसा करते हुए नवीन तैनाती तथा अग्रिम दायित्व हेतु शुभकामनाएं दी गई । अमित कुमार सैनी 03 अक्टूबर 2025 से 18 सितंबर तक जनपद में नियुक्ति के दौरान क्षेत्राधिकारी नैनीताल, भवाली, तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के साथ-साथ क्षेत्राधिकारी रामनगर, सी.ओ.ऑप्स का अतिरिक्त प्रभार के रूप में क्षेत्राधिकारी पद पर तैनात रहे। उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण मामलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया ।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं अंजना नेगी क्षेत्राधिकारी नैनीताल सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, जसवीर सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा, सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर, बृजमोहन राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, अरूण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कालाढुगी , हिमांशु पंत प्रधान लिपिक रमेश सिंह नेगी वाचक, आंकिक सहित समस्त शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय नैनीताल, हल्द्वानी मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *