हर परिस्थिति के लिए तैयार चम्पावत पुलिस—साप्ताहिक परेड में परखी गई जवानों की दक्षता |

चंपावत | रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा परेड की सलामी लेकर पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं तत्परता का निरीक्षण किया गया । परेड के दौरान पुलिस जवानों द्वारा दौड़ चाल, तेज चाल, मार्च पास्ट, स्क्वाड ड्रिल, शस्त्राभ्यास एवं सलामी आदि का अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जवानों को अनुशासन, समयबद्धता एवं शारीरिक दक्षता के महत्व से अवगत कराते हुए सदैव चुस्त-दुरुस्त, सतर्क एवं कर्तव्यनिष्ठ रहकर ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए । परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस लाइन मदो, मैस, शाखा का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *