चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही: NBW में वांछित 02 वारंटी गिरफ्तार |

चम्पावत | जनपद चम्पावत में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चम्पावत एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के दिशा-निर्देशन में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए NBW (गैर जमानती वारंट) में वांछित 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की ।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण

1. मानवी पत्नी संदीप
निवासी—चामुंडा मंदिर, थाना ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर।

2. हरीश बोरा पुत्र दौलत बोरा
निवासी—बस्तिया, टनकपुर, जनपद चम्पावत।

चम्पावत पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *