चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार वन्दना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/ नोडल पुलिस अधिकारी निर्वाचन, जनपद चंपावत के नेतृत्व में जनपद में हो रहे नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को निष्पक्ष, भयरहित एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा चम्पावत में फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को चम्पावत में होने वाले निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आदर्श आचार संहिता व धारा 163 बीएनएसएस का पालन करने, क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने, भय रहित मदतान करने, बिना किसी प्रलोभन में आये मतदान करने, किसी भी प्रत्याशी/व्यक्ति द्वारा प्रलोभन दिये जाने तथा क्षेत्र में धनबल अथवा मादक पदार्थों के वितरण सम्बन्धी सूचना प्रकाश में आने पर तत्काल सूचना स्थानीय मजिस्ट्रेट व पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान क्षेत्र के लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की गयी ।
नागर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्वक तथा भय रहित सम्पन्न कराये जाने हेतु कस्बा चम्पावत में वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी चम्पावत के नेतृत्व मे निकाला गया फ्लैग मार्च |
















Leave a Reply