साइबर अपराध के खिलाफ एकजुट हुए पुलिस और बैंक—पीड़ितों को त्वरित राहत पर दिया जोर |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में जनपद के समस्त बैंक प्रबंधकों के साथ साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध की रोकथाम के संबंध में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई । बैठक का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित सहायता ,MRM एवं GRM पोर्टलों के अंतर्गत साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्यवाही, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, धनराशि होल्ड एवं वापसी की प्रक्रिया तथा पुलिस एवं बैंक के मध्य प्रभावी समन्वय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार नए-नए तरीकों से किए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस और बैंकों के बीच त्वरित सूचना का आदान-प्रदान, समयबद्ध कार्यवाही तथा आपसी सहयोग से साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाई जा सकती है । बैठक में बैंक प्रबंधकों से साइबर फ्रॉड की शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने, संदिग्ध खातों की जानकारी समय पर साझा करने, धनराशि को शीघ्र होल्ड कराने की प्रक्रिया को तेज करने तथा ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्क रहने के लिए नियमित रूप से जागरूक करने का आह्वान किया गया । साथ ही सभी बैंक प्रबंधकों से अपील की गई कि साइबर अपराध की किसी भी सूचना पर पुलिस के साथ समन्वय बनाकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके तथा आमजन का विश्वास और सुरक्षा दोनों मजबूत हो सके ।

➡️ *चम्पावत पुलिस की अपील:* यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो बिना समय गंवाए तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। आपकी त्वरित सूचना आपकी धनराशि बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *