भारत-नेपाल सीमा पर तामली पुलिस एवं एसएसबी का संयुक्त कॉम्बिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में थाना तामली पुलिस एवं एसएसबी तरकुली द्वारा भारत-नेपाल सीमा से लगे आमडा, तरकुली, रियाशी एवं बामनगांव क्षेत्रों में संयुक्त बॉर्डर कॉम्बिंग एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं आवागमन मार्गों का गहन निरीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए जागरूक किया । इस संयुक्त अभियान से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में विश्वास एवं कानून व्यवस्था के प्रति जनसहभागिता को भी बढ़ावा मिला। थाना तामली पुलिस एवं एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *