चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं नन्द किशोर बचकोटी, प्रभारी AHTU* के नेतृत्व में AHTU पुलिस, श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई चम्पावत एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में बाल एवं किशोर श्रम में संलिप्त तथा सड़क पर रहने वाले बच्चों की पहचान एवं सहायता हेतु विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान होटलों, प्रतिष्ठानों एवं ठेला संचालकों का औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त टीम ने होटल एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम निषेध कानून की जानकारी देते हुए किसी भी बच्चे से श्रम न कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। श्रम विभाग द्वारा शपथ-पत्र भरवाकर बाल श्रम उन्मूलन के संबंध में आवश्यक हिदायतें भी दी गईं ।
*चम्पावत पुलिस की अपील:*
बाल श्रम एक अपराध है। यदि कहीं भी किसी बच्चे से मजदूरी कराई जाती दिखाई दे या कोई बच्चा सहायता का जरूरतमंद हो, तो तत्काल संबंधित विभाग अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098/112 एवं पुलिस को सूचना दें |
















Leave a Reply