जनजागरूकता गोष्ठी चम्पावत पुलिस ने साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं व बाल श्रम पर किया जागरूक |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर एवं नन्द किशोर बचकोटी, प्रभारी (AHTU) द्वारा नगर पालिका टनकपुर में आयोजित जनजागरूकता गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया । गोष्ठी में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, नए आपराधिक कानूनों, बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी की रोकथाम तथा गौरा शक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । इस दौरान नागरिकों को साइबर ठगी से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं हेतु 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1933 (नशा मुक्ति हेल्पलाइन) एवं 1090 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में भी जागरूक किया गया ।

*चम्पावत पुलिस की अपील*:
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *