चम्पावत | जनपद चम्पावत भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल निवेदिता कुकरेती द्वारा रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत की उपस्थिति में बनबसा भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत महोदया द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी ।
महोदया द्वारा दिए आवश्यक निर्देश:
✅ कानून-व्यवस्था व लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण
✅ महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष फोकस
✅ संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास मजबूत करना
✅ बीट पुलिसिंग, सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनसंवाद को और प्रभावी बनाना
✅ अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करना
चम्पावत पुलिस प्रभावी अपराध नियंत्रण, संवेदनशील पुलिसिंग और जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।












Leave a Reply